Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsMining for River Channelization and Wildlife Conservation by Forest Development Corporation
भोगपुर में जाखन नदी के 99 हेक्टेयर क्षेत्र में खनन शुरू

भोगपुर में जाखन नदी के 99 हेक्टेयर क्षेत्र में खनन शुरू

संक्षेप: वन विकास निगम की प्रबंध निदेशक नीना ग्रेवाल ने रानीपोखरी में खनन कार्य का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य नदियों को चैनेलाइज करना और अवैध खनन पर अंकुश लगाना है। इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण खनन कार्य में...

Mon, 27 Oct 2025 06:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

वन विकास निगम की प्रबंध निदेशक नीना ग्रेवाल ने कहा कि नदियों को चैनेलाइज करने, वन भूमि और वन्य जीव संरक्षण के लिए निगम की ओर से खनन किया जाता है। निगम के माध्यम से खनन करने से जहां अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगता है, वहीं इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलता है। सोमवार को रानीपोखरी के भोगपुर स्थित वन विकास निगम के लॉट का उद्घाटन वन विकास निगम की प्रबंध निदेशक नीना ग्रेवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य नदियों को चैनेलाइज करना है और इससे अवैध खनन पर अंकुश भी लगता है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र आर्य ने बताया कि इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण खनन कार्य 15 दिन देरी से शुरू हुआ है और यह 31 मई 2026 तक चलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र से खनन सामग्री का उठान (परिवहन) करने वाले लगभग 120 वाहनों को पंजीकृत किया जा चुका है। निगम की डीएलएम ऊषा पुरी ने बताया कि भोगपुर से रानीपोखरी तक 03 किलोमीटर के क्षेत्र में लगभग 99 हेक्टेयर क्षेत्र में जाखन नदी में निगम खनन कर रहा है। इस खनन से प्रदेश के लोगों को निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक सामग्री सुचारु रूप से मिल सकेगी। मौके पर थानों के रेंजर नत्थी लाल डोभाल, प्रधान सुधीर रतूड़ी, पुनीत मल्होत्रा, निगम के मुख्य लेखाकार रमेश जोशी, अनुभाग प्रभारी सुरेंद्र सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।