ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशसुबोध उनियाल के स्वास्थ्य लाभ को गंगा में दुग्धाभिषेक किया

सुबोध उनियाल के स्वास्थ्य लाभ को गंगा में दुग्धाभिषेक किया

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया। बीते कुछ दिनों से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल दिल्ली एम्स में भर्ती...

सुबोध उनियाल के स्वास्थ्य लाभ को गंगा में दुग्धाभिषेक किया
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 11 Jan 2019 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया। बीते कुछ दिनों से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल दिल्ली एम्स में भर्ती हैं।

शुक्रवार को भाजपा मंडल एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मुनिकीरेती बस पार्किंग में एकत्र हुए। जहां उन्होंने गंगा में दुग्धाभिषेक कर मंत्री सुबोध उनियाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंडल महामंत्री भगवती काला ने कहा कि बीते कुछ दिन से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। दूरभाष के माध्यम से कार्यकर्ता लगातार उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने में लगे हैं। दुग्धाभिषेक करने वालों में राकेश सेंगर, अनिल बडोला, राधाकृष्ण रयाल, शुभम बेलवाल, आकाश सकलानी, सुभाष चौहान, रोहित गोडियाल, पंकज, सुनील कंडवाल, अमित मिश्रा, इंद्रजीत, रमेश जोशी, शंभू साहनी, विवेक रावत, नवीन उनियाल, सचिन रस्तोगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें