ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशमेधावी छात्रा अंशिका को सम्मानित किया

मेधावी छात्रा अंशिका को सम्मानित किया

स्व. धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी ने विवेका एकेडमी की मेधावी छात्रा अंशिका कंडवाल को सम्मानित...

मेधावी छात्रा अंशिका को सम्मानित किया
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 02 Aug 2019 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें

स्व. धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी ने विवेका एकेडमी की मेधावी छात्रा अंशिका कंडवाल को सम्मानित किया।

श्यामपुर के तुलसी विहार कॉलोनी में स्व. धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। लेकिन प्रतिभाओं को सम्मान व प्रोत्साहन मिलना भी जरूरी है। कार्यक्रम में हाईस्कूल में 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली विवेका एकेडमी की छात्रा अंशिका कंडवाल को सम्मानित किया गया। विस अध्यक्ष ने कहा कि अंशिका के पिता सुभाष चंद्र कंडवाल एक समाचार पत्र वितरक हैं। अंशिका ने स्कूल में सर्वोच्च अंक लाकर उनका मान बढ़ाया है। मौके पर सोसाइटी के संरक्षक मानवेंद्र कंडारी, विनोद चौहान, पार्षद विपिन पंत, प्रदीप धस्माना, वीपी रतूड़ी, विनोद चौहान, राजेश व्यास, टेक सिंह राणा, सतवीर सिंह भंडारी, विनोद पोखरियाल, देवेंद्र बेलवाल, संजीव चौहान, रविंद्र रमोला आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें