ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशनगर निगम क्षेत्र से हटायी जाएं मांस की दुकानें

नगर निगम क्षेत्र से हटायी जाएं मांस की दुकानें

भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति ने नगर निगम क्षेत्र से मांस की दुकानें हटाने की गुहार राज्यपाल से लगाई है। उन्होंने नगर निगम के नगर आयुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन...

नगर निगम क्षेत्र से हटायी जाएं मांस की दुकानें
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषMon, 14 Oct 2019 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति ने नगर निगम क्षेत्र से मांस की दुकानें हटाने की गुहार राज्यपाल से लगाई है। उन्होंने नगर निगम के नगर आयुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

साधु समाज ने अवगत कराया कि ऋषिनगरी में मांस-मदिरा की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है। फिर भी निगम क्षेत्र में मांस का व्यापार धड़ल्ले से हो रहा है। जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है। कहा कि साधु समाज इससे आहत है। पहले भी कई बार पूर्व में नगर पालिका एवं वर्तमान में निगम को अवगत कराया गया है, लेकिन मांस की दुकानें बंद नहीं हो पाई है। षड़दर्शन साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोपाल गिरी का कहना है कि निगम सीमा क्षेत्र में मांस-मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन इंदिरानगर क्षेत्र में मांस खुलेआम बिक रहा है। जिससे यात्रियों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। ज्ञापन देने वालों में संत रामदास, विरमदास, भोलानाथ, रविन्द्रदास, गोपालदास आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें