Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsMayawati s Birthday Celebrated in Rishikesh A Tribute to Empowerment and Politics
बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन मनाया

बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन मनाया

संक्षेप:

ऋषिकेश में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केक काटा। जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल ने मायावती को सशक्त महिला बताया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होने की अपील की। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Jan 15, 2026 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

ऋषिकेश में गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केक काटा। पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती देश की सियासत में कई बार किंगमेकर की भूमिका निभाने वाली एक सशक्त महिला की मिसाल हैं। उन्होंने देश के सबसे ताकतवर सूबे उत्तर प्रदेश की सियासत में तमाम समीकरणों को ध्वस्त कर राजनीति में दलित चेतना के नए युग का सूत्रपात किया। हरिद्वार रोड बापूग्राम स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूपी की मुख्यमंत्री बनने के बाद मायावती ने उत्तर प्रदेश में दलितों और महिलाओं के सशक्तीकरण के अनेकों कार्य किए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई जगह बालिका विद्यालय और अनेकों योजनाएं चलाकर महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिये अभी से जुटने को कहा। कहा कि जीत के लिये प्रत्येक बूथ को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश कुमार निगम तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष जसकरण यादव ने किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी राजेश कुमार जाटव,बृजमोहन राजभर, प्रदीप कुमार, महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव, विधानसभा महासचिव रवि कुमार गौतम, नगर उपाध्यक्ष अर्जुन जाटव, नगर महासचिव संजीव कुमार बिट्टू,शुभम कुमार जाटव, गोपाल शर्मा, उषा सिंह, राजवीर सिंह, अनीता,इतवार सिंह,वेदपाल नागी ,मनोज कुमार, राजकुमार राज, धर्मेंद्र गुप्ता, सरल चौहान,वीर भारती गौतम,रवि कुमार जाटव, सुशील कुमार, जितेंद्र गुप्ता, शुभम जाटव, सौरभ कटकवाल,भोलाराम, मनोज कुमार कश्यप, रोहित जाटव, यशवंत,पिंटू जाटव,डॉअनिल कुमार, अशोक कुमार जाटव, सुभाष रस्तोगी, राजेंद्र सिंह, रवि मौर्य ,इंदर सिंह कटकवाल, यशपाल सिंह, रामकुमार मौर्य, रोहित जाटव, गौतम यादव, रमेश कुमार गौतम, वीर भारती गौतम,प्रिंस यादव, प्रदीप कुमार, मास्टर बलबीर सिंह, लाल सिंह भंडारी, शंकर जाटव, रवि कुमार, गोपाल जाटव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।