ऑफलाइन बुकिंग के लिए लगी लंबी कतार
शनिवार को देहरादून में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। ऑनलाइन बुकिंग में समस्याओं के कारण लोग ऑफलाइन बुकिंग के लिए मजबूर हुए। एसएस इंडेन गैस एजेंसी के बाहर कई लोग घंटों तक खड़े रहे। स्थानीय निवासियों ने जल्द डिलीवरी का आश्वासन भी प्राप्त किया।

शहर और आसपास की गैस एजेंसियों के बाहर शनिवार को ऑफलाइन बुकिंग के लिए लोगों की लंबी कतार लगी। नेपालीफार्म के नजदीक एसएस इंडेन गैस एजेंसी के बाहर ऑफलाइन बुकिंग के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहे। शनिवार सुबह दून मार्ग, आशुतोषनगर, इंदिरानगर और भरत विहार में गैस एजेंसियों के बाहर लोग बुकिंग के लिए पहुंचे। इनमें ज्यादातर लोग ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने की वजह से कार्यालय तक आए। एजेंसियों में न सिर्फ उनकी ऑफलाइन बुकिंग की गई, बल्कि जल्द डिलीवरी उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया गया। छिद्दरवाला के नाम से नेपालीफार्म में संचालित एसएस इंडेन एजेंसी कार्यालय के बाहर स्थानीय लोगों की लंबी कतार दिखी।
एजेंसी खुलने से पहले ही लोग ऑफलाइन बुकिंग के लिए कार्यालय के पहुंच गए।टोल फ्री नंबर पर नहीं हुई बुकिंगछिद्दरवाला निवासी रजत नेगी ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर पर काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने के चलते मजबूरन यहां तक आना पड़ा। विभा देवी ने बताया कि घर की रसोई में लगा सिलेंडर लगभग खत्म होने की कगार पर है। सरकार की ओर से निर्धारित 25 दिन का समय पूरा हो चुका था। ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने के चलते ऑफलाइन के लिए वह कतार में लगी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


