Local Youths Rescue Cow from Open Drain in Dhalwala ढालवाला क्षेत्र में खुले नाले बने जानलेवा, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsLocal Youths Rescue Cow from Open Drain in Dhalwala

ढालवाला क्षेत्र में खुले नाले बने जानलेवा

गुरुवार को ढालवाला में एक गाय खुले नाले में गिर गई। प्रशासनिक मदद नहीं आई, लेकिन कुछ स्थानीय युवाओं ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। यह नाला भारी बारिश के दौरान खतरनाक हो सकता है। युवाओं ने चेतावनी दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषThu, 11 Sep 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
ढालवाला क्षेत्र में खुले नाले बने जानलेवा

ढालवाला में गुरुवार को एक गाय खुले नाले में गिर गई। गाय को बचाने के लिए प्रशासनिक अमला तो मौके पर नहीं पहुंचा, लेकिन कुछ स्थानीय युवाओं ने अपनी जान खतरे में डालकर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। बता दें कि ढालवाला में हिल्ट्रॉन रोड पर मुख्य रूप से खुला नाला कभी भी लोगों की जान ले सकता है, क्योंकि भारी बारिश के दौरान नाले में पानी भर जाता है और सड़क के लेवल तक पानी होने पर सड़क और नाले का अंदाजा लगाना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि कभी भी कोई इंसान नाले में गिरा तो उसकी जान कैसे बचेगी यह भगवान भरोसे है।

कुछ समय पहले इस नाले में एक कार गिर गई थी। हालांकि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। गुरुवार को एक गाय नाले में गिर गई। नाले में गिरने से गाय जख्मी हुई। यह दृश्य देखकर कुछ युवाओं ने जोश दिखाया और वह गाय को बचाने के लिए नाले में उतर गए। कड़ी मशक्कत के बाद युवाओं ने गाय को नाले से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। युवाओं ने बताया कि जब तक क्षेत्र में खुले नालों को बंद नहीं किया जाएगा। तब तक इस प्रकार के हादसों पर रोक लगाना मुश्किल होगा। पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती नीलम बिजल्वाण का कहना है कि खुले नाले को बंद करने के निर्देश दिये गये है। इसके लिये नाले के पास दीवार भी बनाई जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।