ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशवर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 1700 को पढ़ाया अंगदान का पाठ

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 1700 को पढ़ाया अंगदान का पाठ

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में 1700 लोगों को एक साथ आधे घंटे से अधिक समय तक अंगदान का पाठ पढ़ाया गया। सभी साक्ष्यों के साथ पूरी वीडियोग्राफी को गिनीज बुक में दर्ज करने के...

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 1700 को पढ़ाया अंगदान का पाठ
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 08 Dec 2017 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में 1700 लोगों को एक साथ आधे घंटे से अधिक समय तक अंगदान का पाठ पढ़ाया गया। सभी साक्ष्यों के साथ पूरी वीडियोग्राफी को गिनीज बुक में दर्ज करने के लिए भेजा गया है। मौके पर बच्चों को अंगदान करने का संकल्प दिलाया गया। शुक्रवार को श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी एवं समाज सेवी अनिल श्रीवत्स ने 1700 लोगों को एक साथ आधे घंटे से अधिक समय तक अंगदान का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बच्चों को अंगदान करने का लाभ, इसके फायदे और जन मानस में इसकी उपयोगिता आदि के बारे में बताया गया। यह स्पीच लगातार आधे घंटे से अधिक समय तक चली। पूरी प्रक्रिया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के जजों के पैनल के निर्णय को रिकॉर्ड करने हेतु हाई टेक्नोलॉजी कैमरा एवं बार कोड़ेड रिस्टबैंड आदि लगाए गए थे। कार्यक्रम में मदर मेरिकल स्कूल, परमार्थ निकेतन शीशम झाड़ी, चंद्रेश्वर पब्लिक स्कूल, दयानंद पब्लिक स्कूल, परिषदीय विद्यालय नाभा हाउस, मनीराम रोड, जूनियर हाई स्कूल देहरादून रोड, काली मंदिर झंडा चौक आदि के बच्चों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी ने बताया कि अभी तक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार 30 मिनट में 1000 बच्चों को एक साथ अंगदान का पाठ पढ़ाया गया है। इसी रिकार्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान बनाने के प्रयास में विद्यालय में 30 मिनट से ज्यादा समय तक 1700 लोगों को एक साथ अंगदान का पाठ पढ़ाया गया है। इसमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के पूरे निर्देशों का पालन किया गया है। लोगों की गिनती के लिए बच्चों और उपस्थित जनों के हाथों में बार कोड़ेड रिस्टबैंड लगाए गए और पूरी प्रक्रिया के रिकॉर्डिंग के लिए हाई टेक्नोलॉजी के कैमरे लगाए गए थे। बताया कि गिनीज बुक में नाम दर्ज होने पर इस दौरान शामिल हुए सभी बच्चों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। यह सभी साक्ष्य गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने हेतु भेजे जाएंगे। कार्यक्रम में विटनेस के तौर पर स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर पंडित रवि शास्त्री और शिवेंद्र ध्यानी मौजूद थे। मौके पर जैकब, आरुष, सार्थक, सुजाता श्रीधर, अमित चटर्जी, नीति चोपड़ा, बबीता राणा, अमिता चौपड़ा, नर्मदा सेमवाल, ऋतु साही, मिनाक्षी शर्मा, विनोद रावत, रचित, आभा शर्मा, संगीता नवानी, विनोद कोठियाल, जेबी साही, डा. उर्मिला कंडवाल, श्वेता कुकरेती, श्रीलता, अनिता सिंह, अन्विता डबराल, श्रेयांशी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें