धार्मिक आयोजन समाज को देते हैं दिशा: प्रेमचंद
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कृष्णकुंज आश्रम में जाकर स्वामी कृष्णाचार्य का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आश्रम के महत्व को बताते हुए कहा कि यह समाज को नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ता है। कार्यक्रम में संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित थे। उन्होंने ऋषिकेश को आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बताया।
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सोमवार को ऋषिकेश स्थित कृष्णकुंज आश्रम में पहुंचे। उन्होंने स्वामी कृष्णाचार्य का आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने कहा कि कृष्णकुंज आश्रम जैसे आध्यात्मिक केंद्र समाज को नैतिक मूल्यों, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। ऐसे आयोजन न केवल हमारी समृद्ध परंपराओं को सशक्त बनाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारे एवं सद्भावना का भी संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की यह पवित्र धरा विश्वभर में आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र रही है और यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर संत-महात्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


