किसी भी प्रकार के शोषण पर चुप न रहे बालिकाएं: तान्या मिडढा

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

हरीचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। सिविल जज तान्या मिडढा ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो ऐक्ट और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। चिकित्सकों ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर भी चर्चा की।

किसी भी प्रकार के शोषण पर चुप न रहे बालिकाएं: तान्या मिडढा

हरीचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सिविल जज तान्या मिडढा ने छात्राओं को उनके अधिकारों और कानून की जानकारियां दी। मंगलवार को रेलवे मार्ग स्थित हरीचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में में आयोजित विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का शुभारंभ सिविल जज तान्या मिडढा ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बालिका को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो ऐक्ट, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह निषेध कानून तथा हेल्पलाइन नंबर 1098, 112 की विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी बताए और किसी भी प्रकार के शोषण पर चुप न रहने की सलाह दी। प्रधानाचार्या संध्या गुप्ता ने कहा कि ऐसे शिविर छात्राओं के सर्वांगीण विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी हैं। इस दौरान देहरादून जिला अस्पताल से आए चिकित्सकों, एएनएम तथा आशा कार्यकर्ताओं की टीम ने छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के महत्व से अवगत कराया। बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 14 वर्ष की आयु में एचपीवी वैक्सीन लगवाना सबसे प्रभावी है। एएनएम द्वारा वैक्सीन की डोज, सुरक्षा एवं भ्रांतियों को दूर करते हुए विस्तार से जानकारी दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।