कराटे बेल्ट परीक्षा में 43 खिलाड़ी सम्मानित
एके फाइट क्लब द्वारा आयोजित कराटे बेल्ट परीक्षा में 43 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। रिहल शर्मा, माही वर्मा, आरुष ढाली और रमन वर्मा को ब्लैक बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न अतिथियों ने किया। क्लब के प्रशिक्षक ने परीक्षा की जानकारी दी।
एके फाइट क्लब की ओर से आयोजित कराटे बेल्ट परीक्षा में सफल 43 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान रिहल शर्मा, माही वर्मा, आरुष ढाली और रमन वर्मा को ब्लैक बेल्ट प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रविवार को विस्थापित कॉलोनी में एके फाइट क्लब द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मौन परिषद के उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, विस्थापित सराय के ग्राम प्रधान मीना रतूड़ी, प्रधान जनप्रतिनिधि जगदम्बा प्रसाद रतूड़ी ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों द्वारा क्लब द्वारा आयोजित कराटे बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
क्लब के मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार ने बताया कि बीते दिनों कराटे बेल्ट परीक्षा करवाई गई थी। जिसमें अभिराज, आराध्या, गौरी, रुद्रा, विकल, मानिक, स्कंद, मनन, भाविका, नहान, संयुक्ता, जैस्मिन, रियान, आयांश, अन्वी ने यैलो बेल्ट, अविका, मनन्या, श्रीनिका, विराट, वंश, हातिम, माहिर, शान्वी, जिज्ञासा, अध्या, अयान ने ब्लू बेल्ट, वान्या ने ऑरेंज बेल्ट, आराध्या, पलाक्ष ने ग्रीन बेल्ट, अंशिका, अक्षत ,वृशांक, रुद्राक्ष ने पर्पल बेल्ट, अनिका, रीवा, रोहन, शाश्वत, देवर्ष, शिवांश ने ब्राउन बेल्ट, रिहल शर्मा, माही वर्मा, आरुष ढाली व रमन वर्मा ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। मौके पर सिद्धार्थ, दिनेश राणा, प्राची, शौर्य, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



