रंग, रस और रौनक से रोशन हुआ होली मिलन समारोह

Mar 01, 2026 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

रविवार को ऋषिकेश में होली पर्व का उल्लास देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने होली मिलन कार्यक्रम में गुलाल उड़ाया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मंत्री और विधायक ने रंगों के पर्व को प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के जरिए सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

रंग, रस और रौनक से रोशन हुआ होली मिलन समारोह

होली पर्व को लेकर शहर में रविवार को खूब उल्लास दिखा। जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें स्थानीय लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया। शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। रंगों से सराबोर लोगों ने प्रेम और सौहार्द के पर्व को सुरक्षित मनाने की भी अपील की। ऋषिकेश प्रेस क्लब की ओर से दून मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और विधायक प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों को सामाजिक सौहार्द के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि रंगों का पर्व प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है।

प्रेस क्लब के हर वर्ष आयोजन को भी उन्होंने सराहा। वहीं, कलाकारों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।