Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsJollygrant Airport Expansion Protests End After Government Assurance
शासन-प्रशासन से वार्ता के बाद ग्रामीणों का धरना समाप्त

शासन-प्रशासन से वार्ता के बाद ग्रामीणों का धरना समाप्त

संक्षेप:

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के कारण अठूरवाला क्षेत्रवासियों का धरना प्रदर्शन 11 नवंबर से चल रहा था। शासन और प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। विधायक बृजभूषण गैरोला ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि सरकार जन भावनाओं के अनुसार विकास कार्य करेगी। विस्थापितों के पुनर्वास के लिए उचित भूमि दी जाएगी।

Jan 02, 2026 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण के कारण विस्थापित हो रहे अठूरवाला क्षेत्रवासियों का 11 नवंबर से चल रहा धरना प्रदर्शन शासन और प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। शुक्रवार को तहसील हॉल में जनप्रतिनिधियों, शासन के उच्चाधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद मांगों पर सहमति बनी। शुक्रवार को डोईवाला तहसील हॉल में जनप्रतिनिधियों, शासन के उच्चाधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता हुई। जिसके बाद डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला अठूरवाला स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जन भावनाओं के अनुरूप ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए जमीन के बदले जमीन देने, पूर्व में चिन्हिकरण से छूट गए 9 परिवारों को भी शामिल किए जाने, नगरपालिका क्षेत्र होने के कारण प्रभावितों को दोगुना मुआवजा दिए जाने, सर्किल रेट में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर शासन से वार्ता कर समान रेट लागू कराने, जिन लोगों ने भूखंड खरीदकर मकान बनाए हैं, उन्हें भी विस्थापन की श्रेणी में रखते हुए जमीन देने की घोषणा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि देहरादून, डोईवाला और देहरादून सदर के उप-जिलाधिकारियों को विस्थापितों के पुनर्वास के लिए उपयुक्त भूमि खोजने की जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही उचित स्थान पर जमीन आवंटित की जाएगी। अपर सचिव संजय सिंह टोलिया ने कहा कि वह लगातार ग्रामीणों की भावनाओं को शासन तक पहुँचा रहे हैं। वहीं, एसडीएम अपर्णा ढौढ़ियाल ने कहा कि शासन-प्रशासन और जनता के बीच निरंतर संवाद के बाद यह सार्थक निष्कर्ष निकला है। यह रहे मौजूद धरना समाप्त कराने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी, नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत, पुरुषोत्तम डोभाल, दिनेश सजवान, अठूरवाला संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनजीत सजवान, राजेश भट्ट आदि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 03 आरएसके 01- शुक्रवार को अठूरवाला में एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को संबोधित कर धरना समाप्त करवाते विधायक बृजभूषण गैरोला।