मियांवाला में बंद घर से सोने-चांदी के गहने चोरी

Mar 02, 2026 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

मियांवाला में एक बंद घर में चोरी की घटना हुई है। अशोक कुमार रावत ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली गए थे और पड़ोसी को घर की देखरेख के लिए चाबी दी थी। 28 फरवरी को कर्मचारी ने बताया कि घर के ताले टूट गए हैं और सोने-चांदी के गहने गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मियांवाला में बंद घर से सोने-चांदी के गहने चोरी

मियांवाला में अज्ञात ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पहचान को प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अशोक कुमार रावत, निवासी दिव्य विहार, मियांवाला ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा और बहू नोएडा में नौकरी करते हैं। 15 फरवरी को वह बेटे और पत्नी के साथ दिल्ली में रहने वाली बेटी के यहां गए थे। देखरेख के लिए पड़ोसी को घर की चाबी दी थी, जिसमें घर पर काम करने वाली कर्मचारी को भी समय-समय पर सफाई के लिए कहा था।

बताया कि 28 फरवरी को कर्मचारी ने फोन कर बताया कि घर के मेन गेट के ताले टूटे हैं। घर पहुंचने पता चला कि भीतर कमरों में सामान बिखरा हुआ है। बहू ने बताया कि अलमारी में उनके सोने-चांदी के गहने थे, जोकि मौके से गायब मिले। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।