ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेश बाढ़ से सुरक्षा को सिंचाई मंत्री से लगाई गुहार

बाढ़ से सुरक्षा को सिंचाई मंत्री से लगाई गुहार

गौहरीमाफी में बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री से क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा योजना के लिए बजट स्वीकृत...

 बाढ़ से सुरक्षा को सिंचाई मंत्री से लगाई गुहार
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 30 Jul 2021 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गौहरीमाफी में बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री से क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा योजना के लिए बजट स्वीकृत कराने की गुहार लगाई।

शुक्रवार को गौहरीमाफी के ग्रामीणों ने देहरादून में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की। ग्रामीणों ने कहा कि गौहरीमाफी में सौंग नदी से प्रतिवर्ष बाढ़ आ जाती है। जिससे क्षेत्रवासियों को आर्थिक नुकसान होता है और जान माल की क्षति पहुंचती है। क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा योजना के लिए 9 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। लेकिन वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने से अभी तक यह योजना धरातल पर नहीं उतरी है। इसलिए जल्द से जल्द वित्तीय स्वीकृति दिलवाकर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाए जाएं। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जल्द क्षेत्र में कार्य करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर गौहरीमाफी ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल, भाजपा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, सुरेश नौटियाल आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें