Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsInternational Day of Older Persons My Young India Program Celebrates Seniors
बुजुर्गों को उनके लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी

बुजुर्गों को उनके लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी

संक्षेप:

मेरे युवा भारत कार्यक्रम ने बुधवार को केशवपुरी राजीवनगर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजन किया। बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जैसे वृद्ध पेंशन और निःशुल्क बस यात्रा। स्वयंसेवकों...

Oct 01, 2025 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

मेरा युवा भारत कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से बुधवार को केशवपुरी राजीवनगर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। बुजुर्गों को सरकार की ओर से उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक आसिफ हसन और सभासद अमित कुमार ने बुजुर्गों के साथ केक काटा। सभासद अमित कुमार ने कहा कि बुजुर्गों को सम्मान बेहद जरूरी है। कुछ लोग अपने माता-पिता को वृद्धा आश्रम में छोड़ देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक आसिफ हसन ने कहा कि बुजुर्गों से बच्चों जैसा प्यार करना चाहिए। उनके साथ बातें करनी चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बुजुर्गों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं जैसे वृद्ध पेंशन, रोडवेज की बसों में निःशुल्क आवागमन आदि के बारे में भी बताया गया। मौके पर अधिवक्ता शाहदाब हसन आदि उपस्थित रहे।