Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsInter-College Volleyball Tournament at Omkaranand Institute Birla Campus Srinagar Dominates
बिरला कैंपस श्रीनगर बना वॉलीबॉल चैंपियन

बिरला कैंपस श्रीनगर बना वॉलीबॉल चैंपियन

संक्षेप:

ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। फाइनल में बालक वर्ग में बिरला कैंपस श्रीनगर ने डीएवी देहरादून को हराया। बालिका वर्ग में भी बिरला कैंपस श्रीनगर ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व वायु सेना अधिकारी डीपी रतूड़ी ने किया।

Nov 08, 2025 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। जिसमें एचएनबीजीयू से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में बालक और बालिका वर्ग में बिरला कैंपस श्रीनगर ने शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को मुनिकीरेती स्थित ओआईएमटी में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के तत्वावधान में आयोजित इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व वायु सेना अधिकारी और समाजसेवी डीपी रतूड़ी ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद बेहद जरूरी है। इससे छात्रों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है और उनमें सहयोगिता की भावना भी उत्पन्न होती है। बालक वर्ग में पौड़ी, श्रीनगर, टिहरी, देहरादून और ऋषिकेश से कुल 9 टीमों ने भाग लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले सेमीफाइनल में बिरला कैंपस श्रीनगर ने प्रोफेशनल कॉलेज पैठाणी को 25-18, 25-22 से हराया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में डीएवी देहरादून ने एसआरटी कैंपस टिहरी को 25-21, 22-25, 25-20 से मात दी। फाइनल मुकाबला बिरला कैंपस श्रीनगर और डीएवी देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें बिरला कैंपस श्रीनगर ने 25-22, 25-21 से लगातार दो सेट जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं बालिका वर्ग में कुल छह टीम पौड़ी, श्रीनगर, पैठाणी, टिहरी, डीएवी देहरादून तथा ओआईएमटी ऋषिकेश ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला डीएवी देहरादून और बीरला कैंपस श्रीनगर के बीच हुआ। जिसमें श्रीनगर ने डीएवबी देहरादून की टीम को 25-18, 25-23, 25-20 से मुकाबला जीता। समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक उषा बडोला, डॉ. मोहित बिष्ट, डॉ. कौशन कुमार, सुखदेव बडोनी, प्रमोद उनियाल, अवतार सिंह, ओआईएमटी के स्पोर्ट्स इंचार्ज सनील रावत आदि उपस्थित रहे।