खाद्य सुरक्षा विभाग की चेकिंग से हड़कंप
खाद्य सुरक्षा विभाग ने डोईवाला क्षेत्र में मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो डेयरियों और एक सप्लाई वाहन से पनीर के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूनों के फेल होने पर विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को डोईवाला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कानरवाला में दो डेयरियों जबकि नुन्नावाला में एक सप्लाई वाहन को भी रोककर पनीर के तीन नमूने लिए गए, जिसे जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान को लेकर खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने कानरवाला में एक दर्जन से ज्यादा डेयरियों की जांच की, जिसमें दो डेयरी से पनीर के नमूने के लिए गए। नुन्नावाला में हरिद्वार से देहरादून में पनीर सप्लाई के लिए जा रहे वाहन पर शक होने पर उसे रोका गया।
वाहन से भी पनीर का सैंपल लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेज गया है। सैंपल फेल होते हैं, तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि होली पर्व को देखते हुए यह विशेष चेकिंग अभियान चला रहा है, जिसमें खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई और उच्च गुणवत्ता की सामग्री बिक्री के लिए भी निर्देशित किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



