दो दिन में सीमांकन कर भूमि हैंडओवर करें : बिनवाल

Oct 27, 2025 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने रायवाला में गौशाला, नंदीशाला और एबीसी सेंटर के लिए आवंटित 13 बीघा भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील अधिकारियों से कहा कि भूमि का सीमांकन दो दिन में पूरा किया जाए।...

दो दिन में सीमांकन कर भूमि हैंडओवर करें : बिनवाल

रायवाला में गौशाला, नंदीशाला और एबीसी सेंटर के लिए आवंटित 13 बीघा भूमि का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने भूमि का निरीक्षण करते हुए तहसील के अधिकारियों से जमीन का सीमांकन कर अतिशीघ्र भूमि हैंडओवर करने के लिए कहा, जिसपर दो दिन में यह प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन नायब तहसीलदार ने दिया। सोमवार को नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल निर्माण अनुभाग के अधिकारियों के साथ रायवाला गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में आवंटित राजस्व भूमि का निरीक्षण किया, तो आसपास कुछ निजी जमीन भी दिखी, जिसके चलते उन्होंने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार से सीमा स्पष्ट करने को कहा।

सीमांकन में दस्तावेजों और जमीनी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए नायब तहसीलदार ने दो दिन में प्रक्रिया का दावा किया। नगर आयुक्त ने बताया कि दो दिन में आवंटित भूमि का सीमांकन कर तहसील प्रशासन उन्हें यह भूमि विधिवत हैंडओवर करेगा। निर्माण अनुभाग को सीमांकन होते हुए सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गौशाला, नंदीशाला और एबीसी सेंटर के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने के को भी निर्देशित किया गया है। निरीक्षण में निगम के अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, कानूनगो भोला सिंह, अवर अभियंता प्रभुदत्त नौटियाल आदि शामिल थे। ................. नगर निगम को मिले 17 नए कूड़ा कलेक्शन वाहन राज्य सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम को 29 नए कूड़ा कलेक्शन वाहन दिए जा रहे हैं, जिसमें पहले खेप के रूप में 17 नए कूड़ा कलेक्शन वाहन नगर निगम पहुंच गए। इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन के साथ ही अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा जल्द ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर में दौड़ाया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि कुल 29 वाहन मिल रहे हैं, जिनमें 17 अभी आ चुके हैं। बताया कि यह वाहन आने से निगम के पास कूड़ा कलेक्शन वाहनों की संख्या अब 45 हो जाएगी। इससे शहर में कूड़ा उठाने की व्यवस्था और ज्यादा सुदृढ़ होगी। ................. निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश लालपानी में नगर निगम के निर्माणाधीन कूड़ा प्रोसेसिंग एवं निस्तारण प्लांट के काम की धीमी गति पर नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल को निर्माण कार्य में तेजी के लिए संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि दो माह के भीतर प्लांट का काम पूरा कर चालू स्थिति में निगम को सौंपने के लिए कहा गया है। फिलहाल, 50 से 60 फीसदी निर्माण ही मौके पर हो पाया है। बताया कि प्लांट संचालित होने से शहर में कूड़ा कलेक्शन के बाद उसकी निस्तारण की व्यवस्था हो सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;