Rishikesh News: जनता की जरूरतों के आधार पर हो रहा विकास कार्य: बृजभूषण गैरोला

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

Rishikesh News: विधायक ने केशवपुरी वार्ड में पांच लाख की सड़क का शिलान्यास किया विधायक ने केशवपुरी वार्ड में पांच लाख की सड़क का शिलान्यास किया विधायक ने केशवपुरी वार

Rishikesh News: जनता की जरूरतों के आधार पर हो रहा विकास कार्य: बृजभूषण गैरोला

Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि जनता की जरूरतें ही हमारी प्राथमिकता हैं। सड़क, पेयजल, विद्युत और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विकास की इस श्रृंखला को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि हर क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मंगलवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के केशवपुरी वार्ड संख्या-11 में विधायक निधि के पांच लाख की लागत से बनने वाली आंतरिक सड़क का शिलान्यास विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस सड़क की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा के प्रत्येक वार्ड और गांव तक विकास कार्यों को पहुंचाना है.

कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया

वार्ड सभासद अमित कुमार ने कहा कि क्षेत्रवासियों की यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और वार्ड में विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। मौके पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, वार्ड सभासद अमित कुमार, भाजपा नेता विक्रम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल चंद, मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

शिलान्यास समारोह

फोटो कैप्शन 15आरएसके 12 मंगलवार को केशवपुरी वार्ड में आंतरिक सड़क का शिलान्यास करते विधायक बृजभूषण गैरोला।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बृजभूषण गैरोला ने सड़क का शिलान्यास कब किया?
बृजभूषण गैरोला ने मंगलवार को सड़क का शिलान्यास किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।