ऋषिकेश में जनगणना का प्रशिक्षण पूरा
भारत की जनगणना के लिए प्रशिक्षण कार्य श्रीदेव सुमन परिसर में संपन्न हुआ। सभी प्रतिभागियों को गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। चार्ज अधिकारी अमन कुमार ने बताया कि यह विश्व की पहली डिजिटल जनगणना होगी। प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी टीम ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को ऐप डाउनलोड कराकर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

भारत की जनगणना के लिए प्रशिक्षण कार्य श्रीदेव सुमन परिसर के सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में सत्यनिष्ठा और गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। सोमवार को प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए चार्ज अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त अमन कुमार ने कहा कि यह विश्व की पहली जनगणना होगी, जो डिजिटल मोड में आयोजित की जा रही है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में जनगणना का डिजिटल रूप से संपन्न होना एक ऐतिहासिक कदम है। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर व मास्टर ट्रेनर डॉ. सुनील थपलियाल, मनोज कुमार गुप्ता, मनोहर लाल कपरूवान और अमित नेगी सहित नगर निगम की तकनीकी टीम ने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को ऑनलाइन ऐप डाउनलोड कराकर उसका व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों और कार्यालयों के शिक्षक-कर्मचारियों के साथ ही नगर निगम के यशवीर, अरविंद सकलानी, राबिया खान, सपना पंवार, अनिकेत आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


