ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशकेंदीय विद्यालय में चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

केंदीय विद्यालय में चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

केंद्रीय विद्यालय रायवाला में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को विद्यालय में पांच दिवसीय विभाजन की विभीषिका विषय पर चित्र...

केंदीय विद्यालय में चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषWed, 10 Aug 2022 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रायवाला, संवाददाता।

केंद्रीय विद्यालय रायवाला में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को विद्यालय में पांच दिवसीय विभाजन की विभीषिका विषय पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वैद्य नत्था राम के पुत्र डॉ. विनोद उपाध्याय, राज्य आंदोलनकारी प्रेम सिंह बिष्ट और चन्द्रा बिष्ट, प्रधानाचार्य अनीता बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।

डा. विनोद उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के बाद देश के विभाजन कि विभीषिका ऐसी थी, जिसका वर्णन किया जाना सम्भव नहीं हैं। ऐसा क्रूर अमानवीय अपराध शायद ही कहीं हुआ हो। सरकार द्वारा किए जा रहे इस तरह के आयोजनों की सराहना की जानी चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता बिष्ट ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विभाजन की विभीषिका विषयक पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह 14 अगस्त तक चलेगी। इसका उद्देश्य उस दौर की देश के विभाजन की पीड़ा से आज के युवा वर्ग व छात्र छात्राओं को सचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से रूबरू कराना है। मौके पर एके वर्मा, विजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, संजीव उपाध्याय, मनमोहन सिंह नेगी, बीके शर्मा, आशा नैथानी, राजेश भट्ट और राम चन्द्र आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें