ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशबीईजी मार्ग न बना तो तीन फरवरी से होगा आंदोलन

बीईजी मार्ग न बना तो तीन फरवरी से होगा आंदोलन

कांग्रेस ने रायवाला में खस्ताहाल बीईजी मार्ग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बजट स्वीकृत होने के तीन साल बाद भी मार्ग न बनने से कांग्रेसी नाराज है।...

बीईजी मार्ग न बना तो तीन फरवरी से होगा आंदोलन
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषWed, 27 Jan 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रायवाला। हमारे संवाददाता

कांग्रेस ने रायवाला में खस्ताहाल बीईजी मार्ग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बजट स्वीकृत होने के तीन साल बाद भी मार्ग न बनने से कांग्रेसी नाराज है। चेताया कि दो फरवरी तक मार्ग निर्माण शुरू न किया गया तो तीन फरवरी से आंदोलन शुरू किया जायेगा।

बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने रायवाला में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रतीतनगर बीईजी कैम्प रोड खस्ताहाल है। बीते लंबे समय से सड़क पैदल चलने लायक नहीं रही। कांग्रेस शासन में सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली थी। तीन साल पहले मार्ग निर्माण के लिये बजट भी आवंटित कर दिया गया। लेकिन अभी तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। लगभग पांच किलोमीटर लंबा कई स्थानों पर तालाब में तब्दील है। जिसमें वाहन भी फंस रहे है। आरोप लगाया कि मार्ग के दोनों और नालियां भी बननी है। लेकिन ठेकेदार ने नाली निर्माण का कार्य भी अभी तक पूरा नहीं किया है। जबकि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि मार्ग का शिलान्यास भी कर चुके है। उन्होंने धीमी गति से बनाई जा रही नाली निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाये। चेताया कि यदि 2 फरवरी तक सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया, तो कांग्रेस 3 फरवरी से धरना शुरू करेगी। मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, अंशुल त्यागी, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, सतीश रावत आदि उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन 28 आरएसके 11- रायवाला में बुधवार को अरसे से खस्ताहाल मार्ग को लेकर प्रेस वार्ता करते कांग्रेसी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें