तीर्थनगरी में आस्था और उत्साह के साथ जली होलिका

Mar 02, 2026 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

तीर्थनगरी ऋषिकेश में होलिका दहन धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और रंग-गुलाल उड़ाए। त्रिवेणी घाट पर विशाल होलिका तैयार की गई, जहां लोगों ने पारंपरिक सामग्री से पूजा की और सुख-शांति की कामना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

तीर्थनगरी में आस्था और उत्साह के साथ जली होलिका
तीर्थनगरी और आसपास क्षेत्र में सोमवार को मंगल कामनाओं, आस्था और उल्लास के साथ होलिका दहन किया गया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर होलिका जलाई। इस दौरान खूब रंग-गुलाल भी उड़ाए गए। तीर्थनगरी में श्रद्धा और पारंपरिक ढंग से होलिका पूजन और दहन के कार्यक्रम आयोजित किये गये। ऋषिकेश, मुनिकीरेती, ढालवाला, तपोवन, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला और आईडीपीएल सहित ग्रामीण क्षेत्र के श्यामपुर, गुमानीवाला और रायवाला क्षेत्र में होलिका दहन किया गया। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर विशाल होलिका तैयार की गयी। दिनभर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ होलिका पूजन किया। यहां होलिका पूजन के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढंग से रोली-चावल, फूल, साबुत हल्दी, नारियल, मेवे की माला, गुलाल और गुलरी चढ़ाकर होलिका का पूजन किया और परिवार में सुखशांति और दीर्घायु की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।