ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशकैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए चलाया जाएगा अभियान

कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए चलाया जाएगा अभियान

भारत तिब्बत सहयोग मंच जनपद पौड़ी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुंडलिया, जिला महामंत्री हर्षवर्धन बिंजोला, महिला जिला अध्यक्ष शशिबाला...

कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए चलाया जाएगा अभियान
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारFri, 29 Jul 2022 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत तिब्बत सहयोग मंच जनपद पौड़ी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुंडलिया, जिला महामंत्री हर्षवर्धन बिंजोला, महिला जिला अध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल, महिला जिला महामंत्री उमा नेगी, महानगर अध्यक्ष कुलदीप रावत व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन गहलोत का मंच के सदस्यों ने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया।

इस दौरान कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि जल्द ही पौड़ी जिले में संगठन का विस्तार किया जायेगा। कहा कि तिब्बत की आज़ादी और भगवान शंकर के निवास कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिये प्रदेश के सभी जिलों में जनजागरण अभियान चलाया जायेगा साथ ही प्रदेश के सभी नागरिकों से चीनी सामान के बहिष्कार का आग्रह भी किया जायेगा। प्रदेश महामंत्री धर्मवीर सिंह गुसाईं ने कहा कि चीन की जमीन कब्जाऊ नीति के खिलाफ जन- जन को जागृत किया जाएगा। इस दौरान मुन्नालाल मिश्रा, लीला कर्णवाल, रेणु अग्रवाल, रंजीत रावत, लाल सिंह नेगी ,जगत सिंह रावत, भारत भूषण रावत, ताजवार बिष्ट, विकास मित्तल, नईम अहमद ,नरेंद्र चौहान व हर्षमोहन बिंजोला आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें