
आपदा प्रभावितों तक पहुंचाएं मदद: त्रिवेन्द्र
हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित जोगीवाला माफी, चकजोगीवाला, साहबनगर, रायवाला एवं छिद्दरवाला का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों की...
हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित जोगीवाला माफी, चकजोगीवाला, साहबनगर, रायवाला एवं छिद्दरवाला का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों की समस्याएं जानीं और अधिकारियों को हरसंभव मदद पहुंचाने के साथ बाढ़ से बचाव के लिए ठोस कार्य करने के भी निर्देश दिए। शनिवार शाम सांसद रावत ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों का शीघ्र सर्वेक्षण कर उन्हें राहत राशि, खाद्य सामग्री, आवास एवं आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

मौके पर राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक शीघ्र मदद पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम मिलकर इस संकट से बाहर निकलेंगे और प्रभावित परिवारों को सामान्य जीवन की ओर लौटाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाईं, पूर्व प्रधान देवेंद्र नेगी, मोहर सिंह रंगड़, शैलेंद्र रंगड़, हुकम सिंह रंगड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रिंस रावत, भावना गुरंग, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रीती रावत, समा पंवार, सोबन सिंह केन्तुरा, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, संजय पोखरियाल आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


