ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशसफलता प्राप्त करने को गुरु का मार्गदर्शन जरूरी : आर्य

सफलता प्राप्त करने को गुरु का मार्गदर्शन जरूरी : आर्य

संत निरंकारी मिशन ने सत्संग आयोजित कर श्रद्धालुओं को जीवन में गुरु के महत्व के बारे में बताया। वक्ताओं ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए गुरु के मार्गदर्शन को जरूरी...

संत निरंकारी मिशन ने सत्संग आयोजित कर श्रद्धालुओं को जीवन में गुरु के महत्व के बारे में बताया। वक्ताओं ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए गुरु के मार्गदर्शन को जरूरी...
1/ 2संत निरंकारी मिशन ने सत्संग आयोजित कर श्रद्धालुओं को जीवन में गुरु के महत्व के बारे में बताया। वक्ताओं ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए गुरु के मार्गदर्शन को जरूरी...
संत निरंकारी मिशन ने सत्संग आयोजित कर श्रद्धालुओं को जीवन में गुरु के महत्व के बारे में बताया। वक्ताओं ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए गुरु के मार्गदर्शन को जरूरी...
2/ 2संत निरंकारी मिशन ने सत्संग आयोजित कर श्रद्धालुओं को जीवन में गुरु के महत्व के बारे में बताया। वक्ताओं ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए गुरु के मार्गदर्शन को जरूरी...
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSun, 05 May 2019 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

संत निरंकारी मिशन ने सत्संग आयोजित कर श्रद्धालुओं को जीवन में गुरु के महत्व के बारे में बताया। वक्ताओं ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए गुरु के मार्गदर्शन को जरूरी बताया।

रविवार को संत निरंकारी मिशन ने रानीपोखरी भोगपुर स्थित संत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में महात्मा मोलूराम आर्य ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। गुरु ही भक्त को सही मार्गदर्शन दे सकता है। किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सही मार्ग दर्शन मिलना बेहद जरूरी है। गुरु भक्तों को परमात्मा से मिलवाने में सहायक होता है। मनुष्य को अहंकार, क्रोध, लालच, मोह आदि का त्याग करना चाहिए और प्रेम, मानवता, दयालुता जैसे गुणों को अपनाना चाहिए। कहा कि निरंकारी मिशन का उद्देश्य है मानव में मानवता, समाजसेवा, आपसी प्रेम भावना पैदा करना है। निरंकारी मिशन द्वारा हमेशा ही विश्व भाईचारा, एकता, सहनशीलता, प्यार, प्रीत का संदेश समूह मानवता को दिया गया है। मौके पर भोगपुर ब्रांच के प्रमुख जयपाल सिंह, नीरज कुमार, सुखपाल सिंह मनवाल, तेज सिंह भंडारी, राजेश पुंडीर, संदीप पुंडीर, जगत सिंह, पूरन पुंडीर आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें