ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशरानीपोखरी की बेटी के डूडल को गूगल ने सराहा

रानीपोखरी की बेटी के डूडल को गूगल ने सराहा

रानीपोखरी की बेटी के डूडल को गूगल से वाहवाही मिली है। उनकी यह आर्ट वन पारिस्थितिकी पर आधारित है और गूगल के निर्णायक इसे जल्द...

रानीपोखरी की बेटी के डूडल को गूगल से वाहवाही मिली है। उनकी यह आर्ट वन पारिस्थितिकी पर आधारित है और गूगल के निर्णायक इसे जल्द...
1/ 2रानीपोखरी की बेटी के डूडल को गूगल से वाहवाही मिली है। उनकी यह आर्ट वन पारिस्थितिकी पर आधारित है और गूगल के निर्णायक इसे जल्द...
रानीपोखरी की बेटी के डूडल को गूगल से वाहवाही मिली है। उनकी यह आर्ट वन पारिस्थितिकी पर आधारित है और गूगल के निर्णायक इसे जल्द...
2/ 2रानीपोखरी की बेटी के डूडल को गूगल से वाहवाही मिली है। उनकी यह आर्ट वन पारिस्थितिकी पर आधारित है और गूगल के निर्णायक इसे जल्द...
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषThu, 18 Oct 2018 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

रानीपोखरी की बेटी के डूडल को गूगल से वाहवाही मिली है। उनकी यह आर्ट वन पारिस्थितिकी पर आधारित है और गूगल के निर्णायक इसे जल्द परखेंगे।डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय गंगाभोगपुर में कक्षा चार की छात्रा वैशाली आर्य ने गूगल के लिए प्रेरणादायी डूडल (आर्ट) बनाया है। गणित के शिक्षक डॉ. अतुल बमराड़ा ने बताया कि वैशाली की ओर से बनाए गए डूडल को गूगल टीम को भेजा गया। इसे गूगल ने खूब सराहा है और अब गूगल के निर्णायक रियान जर्मिक, रॉब, अरुण अय्यर और सेजल कुमार इसे विश्वस्तरीय मापदंडों पर परखेंगे, ताकि डूडल को खास मौकों पर गूगल के वेबपेज पर जगह मिल सके। इससे सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों में छुपी प्रतिभाओं को उजागर करने के साथ ही उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मंच पर हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें