जीएमवीएन कर्मचारी आंदोलन उग्र करेंगे
कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल विकास निगम ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। उन्होंने जल्द उनकी समस्याओं का निदान न होने पर कार्यबहिष्कार कर तालाबंदी की बात कही...
कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल विकास निगम ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। उन्होंने जल्द उनकी समस्याओं का निदान न होने पर कार्यबहिष्कार कर तालाबंदी की बात कही है।
शुक्रवार को कर्मियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया।आंदोलन कर रहे कर्मचारी नटराज चौक स्थित जीएमवीएन के दफ्तर में एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर धरना दिया। संघ अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने कहा कि बोर्ड ने पीपीपी मोड पर गेस्ट हाउस देने एवं एकीकरण के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है। जिसके लिये उन्होंने अध्यक्ष महावीर रांगड़, उपाध्यक्ष केके सिंघल एवं निदेशक का आभार जताया। कहा कि 15 सूत्रीय मांगों को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। सकारात्मक निर्णय न होने तक आंदोलन तेज किया जायेगा। धरने पर बैठने वालों में सुरेन्द्र सरियाल, शूरवीर सिंह, लक्ष्मी भट्ट, दुर्गा, रघुनाथ सिंह, नारायण दत्त, चंपा सती, किशनपाल, रायचन्द, सूर्यप्रकाश, रमेश बिष्ट, महेन्द्र सिंह, भरत लाल, कमला देवी, खीमा देवी, रणवीर रावत,महादेव उनियाल,रमेश बिष्ट,महेन्द्र सिंह, विनोद लाल, सुमन प्रकाश, रमेश शर्मा, भगवती प्रसाद, ध्यान सिंह, नरेन्द्र राणा, भाष्कर, इन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।