Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsGeeta Jayanti Celebrated with Grandeur in Tirthanagari
छात्र-छात्राओं को गीता का महत्व बताया

छात्र-छात्राओं को गीता का महत्व बताया

संक्षेप:

तीर्थनगरी में गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों ने गीता की महत्ता के बारे में सीखा। मेयर शंभू पासवान ने सरस्वती विद्या मंदिर में महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 180 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन किया।

Dec 01, 2025 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

तीर्थनगरी में सोमवार को गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को गीता की महत्ता के बारे में बताया। आवास-विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ मेयर शंभू पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि गीता मानव जीवन में आ रही उलझन की युक्ति है। इस दौरान 20 विद्यालयों के 180 विद्यार्थियों ने श्लोकों का वाचन, गीता महिमा, भक्ति गायन तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति के दिव्य वैभव का सुंदर प्रदर्शन किया। मौके पर कार्यक्रम संयोजक योगेश्वर प्रसाद ध्यानी, प्रो. एनजी महोश्वरी, आरडी गोनियाल, प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, संजय ध्यानी, मंजू बडोला, नरेन्द्र खुराना, मनोज पंत आदि उपस्थित रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुनिकीरेती स्थित श्री स्वामीनारायण आश्रम शीशम झाड़ी में मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबन्धकीय एसोसिएशन ऋषिकेश द्वारा गीता जयंती पर गीता विषयक श्लोक वाचन, श्लोक संभाषण, सुलेख सुलेखन, चित्रकला एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। गीताचार्य स्वामी उत्तमानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गीता स्वयं श्री कृष्ण के मुख से निकला एक दिव्या काव्य है, इस ग्रंथ में श्री कृष्ण अपने उपदेशों के माध्यम से मनुष्य को सही रूप से जीवन जीने की कला सिखाते हैं, साथ ही धर्म पर चलते हुए अच्छे कर्म की शिक्षा देते हैं। मौके पर स्वामीनारायण आश्रम के महंत सुनील भगत, मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष राहुल रावत, राजीव थालियाल, संजय पांडेय, माधुर जखमोला, राकेश त्यागी, दीपक बिष्ट, रवप्रीत छाबड़ा, मीनाक्षी रावत,राहुल त्रिपाठी, खुशवंत नेगी, रामकृष्ण पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।