Rishikesh News: गैंगस्टर समेत तीन लोगों पर मारपीट का केस
हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Rishikesh News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और दो अन्य लोगों के खिलाफ ऋषिकेश में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित सुमित आर्य ने जनवरी में घटना की शिकायत की थी, जिसमें गैंगस्टर ने धमकी दी थी।

Rishikesh News: गैंगस्टर एक्ट में आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का एक और मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह घटना इसी साल जनवरी माह की है, जिसमें पीड़ित सुमित आर्य निवासी चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश ने तहरीर दी। बताया कि चंद्रभागा पुल के पास जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, राघव बत्रा और दीपेश उपाध्याय सभी निवासी ऋषिकेश ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित को जेल जाने से पहले जगजीत सिंह आदि ने धमकी दी थी, जिसके चलते वह अब शिकायत लेकर पहुंचा, जिसपर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


