ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेश बारिश से गंगा का जल स्तर बढ़ा

बारिश से गंगा का जल स्तर बढ़ा

पहाड़ में बारिश से गंगा फिर उफना गई है। गंगा का जलस्तर 70 हजार क्यूसेक को पार कर गया। दोपहर के समय गंगा चेतावनी के निशान से एक मीटर नीचे तक पहुंच गई। जलस्तर बढ़ने से स्नानघाट डूब गए हैं। पहाड़ में बारिश...

 बारिश से गंगा का जल स्तर बढ़ा
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSun, 02 Jul 2017 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

पहाड़ में बारिश से गंगा फिर उफना गई है। गंगा का जलस्तर 70 हजार क्यूसेक को पार कर गया। दोपहर के समय गंगा चेतावनी के निशान से एक मीटर नीचे तक पहुंच गई। जलस्तर बढ़ने से स्नानघाट डूब गए हैं। पहाड़ में बारिश से दोपहर के समय गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई। सत्तर हजार क्यूसेक से अधिक पानी बहने पर गंगा चेतावनी निशान 339 मीटर के एक मीटर नीचे तक बहने लगी। जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ सूचना केंद्र पर तैनात कर्मियों को सतर्क कर दिया गया। वहीं गंगा का जल स्तर बढ़ने से स्नान घाट भी डूब गए है। लेकिन शाम चार बजे के बाद जलस्तर घटकर साठ हजार क्यूसेक तक पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से गंगा का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। गंगा में सिल्ट की मात्रा 57 सौ पीपीएम पहुंचने के साथ पेड़ भी बहकर आ रहे है। केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी अरविन्द कुमार बताते है कि पहाड़ में बारिश से जलस्तर घट-बढ़ रहा है। लेकिन गंगा चेतावनी निशान से नीचे ही बह रही है। शाम के समय जलस्तर में कमी होने लगी है। एसडीएम हरि गिरी ने बताया कि पहाड़ में मूसलाधार बारिश से गंगा का जलस्तर घट-बढ़ रहा है, इसके लिए बाढ़ सूचना केंद्र पर तैनात कर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें