ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशयुवक व किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज

युवक व किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज

लक्सर। लक्सर नगर का 28 वर्षीय युवक संजय एक स्थानीय कंपनी में काम करता है। बुधवार को उसकी ड्यूटी रात की पाली में थी। ड्यूटी करने के बाद संजय रात करीब...

युवक व किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 06 Oct 2022 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

लक्सर नगर का 28 वर्षीय युवक संजय एक स्थानीय कंपनी में काम करता है। बुधवार को उसकी ड्यूटी रात की पाली में थी। ड्यूटी करने के बाद संजय रात करीब दो बजे वापस घर आया। घर पहुंचने के पांच मिनट बाद ही वह बिना किसी को कुछ कहे, बाहर चला गया। इसके बाद से संजय को कोई पता नहीं है। सभी जगह तलाश के बावजूद पता न चलने पर उसके पिता रवि ने कोतवाली में तहरीर दी। उधर, 2 अक्तूबर से सुल्तानपुर 17 साल का एक किशोर भी लापता है। पुलिस दोनो मामलो में गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें