Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsGanga Utsav Celebrated with Enthusiasm at Shri Dev Suman University Rishikesh
नुक्कड़ नाटक और रैली के जरिए गंगा स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक और रैली के जरिए गंगा स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

संक्षेप:

श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में नमामि गंगे प्रकोष्ठ द्वारा गंगा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, साफ-सफाई, रैली आदि के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया गया। छात्रों ने गंगा स्वच्छता की शपथ ली और कूड़ा-कचरा, पॉलिथीन का प्रयोग न करने का संकल्प लिया।

Tue, 4 Nov 2025 05:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के नमामि गंगे प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को गंगा उत्सव धूमधाम से मनाया। जिसमें नुक्कड़ नाटक, साफ सफाई, रैली आदि के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने गंगा स्वच्छता की शपथ भी ली। मंगलवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के नमामि गंगे प्रकोष्ठ द्वारा त्रिवेणी घाट पर गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मेंदोला ने किया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई और स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी आस्था और संस्कृति की प्रतीक है, इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि अपने क्षेत्र के गंगा तटों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कूड़ा-कचरा, पॉलिथीन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। गंगा उत्सव पर छात्र-छात्राओं द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महागंगा आरती, दीपोत्सव, दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, गंगा स्वच्छता शपथ, गंगा तटों की सफाई एवं जन जागरूकता रैली ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए गंगा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता भागवताचार्य अरुण व्यास, हिमांशु कुमार, सिमरन गुप्ता, पायल जोशी, पूजा, प्रियंका, सानिया देवरानी, अंकिता, शिवानी, भारती रावत, हर्षिता पयाल, अभिषेक राजभर, सुजल पाल, इशांत पाल, प्रेम लोधी, दीपक, सोनिया शर्मा आदि उपस्थित रहे।