45 लोगों ने उठाया चिकित्सा शिविर का लाभ

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

डॉ. फ्रेडरिक सैमुएल हनीमैन के जन्म दिवस पर निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और औषधियाँ प्रदान की गईं। डॉ. विनय कुड़ियाल ने होम्योपैथी के महत्व और योगाभ्यास के लाभ के बारे में बताया। अस्पताल परिसर में 15 औषधीय पौधे भी लगाए गए।

45 लोगों ने उठाया चिकित्सा शिविर का लाभ

होम्योपैथी के जनक डॉ. फ्रेडरिक सैमुएल हनीमैन के जन्म दिवस पर शुक्रवार को निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 45 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। शुक्रवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय रायवाला में आयोजित शिविर का शुभारंभ डॉ. फ्रेडरिक सैमुएल हैनीमैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। हॉस्पिटल परिसर में कुल 15 औषधीय पौधे भी लगाए गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी विनय कुड़ियाल ने कहा कि डॉ. हनेमैन ने मानव समाज को दुःख रहित प्रभावकारी चिकित्सा प्रणाली दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शिविर में कुल 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा प्रदान की गई।

शिविर में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. विनय कुड़ियाल ने कहा कि होम्योपैथी ट्रीटमेंट के साथ साथ योगाभ्यास करने के बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं। उन्होंने लोगों से हॉस्पिटल में संचालित निशुल्क योग सत्रों में शामिल होकर लाभ उठाने को कहा। मौके पर फार्मासिस्ट अरुण भट्ट, योग अनुदेशक भगतराम कपरूवान, नीना सजवाण, अनिता भट्ट, सुमन देवी, लक्ष्मी नौटियाल, ममता प्रधान, विकल सजवाण, नीलम असवाल आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।