ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशऋषिकेश में निशुल्क करियर काउंसलिंग 30 को

ऋषिकेश में निशुल्क करियर काउंसलिंग 30 को

ऋषिकेश में 30 जून को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय निशुल्क करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करेगा। जिसमें छात्र-छात्राओं को विषय चुनाव संबंधित जानकारी दी...

ऋषिकेश में निशुल्क करियर काउंसलिंग 30 को
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 28 Jun 2019 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिकेश में 30 जून को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय निशुल्क करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करेगा। जिसमें छात्र-छात्राओं को विषय चुनाव संबंधित जानकारी दी जाएगी।

शुक्रवार को जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) की रजिस्ट्रार नलिन भटनागर ने बताया कि स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद छात्र-छात्राओं के मन में उच्च शिक्ष के लिए विषय चयन करने हेतु संशय रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए 30 जून रविवार को कोयल घाटी स्थित अखंड आश्रम में संचालित स्पाइन एंड नर्व क्लिनिक में प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय की ओर से निशुल्क करियर काउंसलिग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्राओं को योग, बॉयोसाइंस, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, पैरामेडिकल आदि विषयों की जानकारी के साथ ही इनमें उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से इस सत्र में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें