सीवरेज कार्यों के दौरान खोदी सड़कें शीर्घ बनाएं: प्रेमचंद
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों के लिए नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करें और स्थानीय निवासियों को राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान सड़कें खोदकर छोड़ दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में कार्य करने और खोदी गई सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। सोमवार को ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कोयल घाटी स्थित अपने आवास पर गंगा अनुरक्षण इकाई हरिद्वार की परियोजना निदेशक मीनाक्षी मित्तल संग बैठक की। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर गली नंबर 3 और भगत सिंह कॉलोनी में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।
कहा कि विकास कार्यों के दौरान आमजन को अनावश्यक असुविधा नहीं होनी चाहिए और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना जरूरी है। कहा कि सीवरेज लाइन से संबंधित कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, साथ ही खोदी गई सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


