Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsFog Disrupts Travel and Daily Life in Rishikesh
कोहरे के आगोश में फिर समायी तीर्थनगरी

कोहरे के आगोश में फिर समायी तीर्थनगरी

संक्षेप:

कोहरे ने ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इससे न सिर्फ लोग सुबह घरों से बाहर निकलते हुए कतरा रहे हैं।

Jan 07, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

कोहरे ने ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इससे न सिर्फ लोग सुबह घरों से बाहर निकलते हुए कतरा रहे हैं, बल्कि आवागमन की सेवाएं भी प्रभावित होने से यहां से आने-जाने वाले यात्रियों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह से ही आसमान कोहरे की घनी चादर से ढका हुआ नजर आया। 11 बजे के बाद लोगों को सूर्यदेव के दर्शन हुए, जिसके चलते सुबह योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली देहरादून और हेमकुंड एक्सप्रेस तय समय से करीब एक-एक घंटे की देरी से पहुंची। रोडवेज की दिल्ली रूट की बसों का आवागमन भी कोहरे में प्रभावित रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस रूट के यात्रियों को भी गंतव्य तक पहुंचने में आधे से एक घंटे का अधिक समय लगा। वहीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाली सुबह की फ्लाइट दिल्ली, भुवनेश्वर और मुंबई भी कोहरे से प्रभावित रही। कोहरे में सुबह पर्यटक स्थलों और बाजार में चहल-पहल कम रही। दोपहर 12 बजे बाद धूप खिली, जिसके बाद बाजार में कुछ चहल-पहल जरूर नजर आई। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 05 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, सुबह यह तापमान 11 डिग्री तक भी पहुंचा। राज्य मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि मौसम में फेरबदल की संभावना लगातार बनी हुई है।