Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsFire Breaks Out in Scrap Warehouse One Young Man Dies in Rishikesh
कबाड़ के गोदाम में आग लगने से युवक जिंदा जला

कबाड़ के गोदाम में आग लगने से युवक जिंदा जला

संक्षेप:

हीरालाल मार्ग पर एक कबाड़ गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक युवक जिंदा जलकर मर गया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद शव को बाहर निकाला, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। गोदाम संचालक ने बताया कि कोई कर्मचारी नहीं था।

Mon, 3 Nov 2025 07:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

शहर में घनी आबादी के बीच हीरालाल मार्ग पर कबाड़ के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर गोदाम में एक युवक जिंदा जलकर मर गया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद गोदाम से शव बाहर निकाला। हालांकि, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। कबाड़ के गोदाम के संचालक को भी उसके बारे में पता नहीं है। आग लगने का कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार तड़के करीब चार बजे की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना मिली कि हीरालाल मार्ग पर एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई है। तत्काल पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। गोदाम से निकलने वाली आग की ऊंची लपटों से आसपास बसे लोग भी सहम गए। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दमकल कर्मी गोदाम में दाखिल हुए तो उन्हें एक व्यक्ति का शव जली अवस्था में मिला। वहीं, गोदाम में आग लगने से संचालक का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि गोदाम तालीब निवासी चंद्रभागा, ऋषिकश का है। मूलरूप से वह रुड़की स्थित मंगलौर का निवासी है। तीन दिन से तालीब पारिवारिक समारोह में गया हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि उसके गोदाम में कोई कर्मचारी नहीं रहता था। घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में इतना पता चला कि व्यक्ति गोदाम के ऊपरी हिस्से से भीतर दाखिल हुआ। अज्ञात की उम्र 28 से 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल शव एम्स की मोर्चरी में रखवाया गया है।