Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsFire at Cosmetic Store in Shivajinagar Woman Blames Brother-in-Law
बहनोई ने फूंक दी साली की दुकान, मुकदमा दर्ज

बहनोई ने फूंक दी साली की दुकान, मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

शिवाजीनगर में एक कॉस्मेटिक दुकान में आग लगने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दुकान की मालिक प्रिया ने अपने बहनोई सूरज पर आग लगाने का आरोप लगाया है। प्रिया ने कहा कि सूरज ने उसकी बहन के साथ मारपीट की थी और अब उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 04, 2026 04:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

शिवाजीनगर में दो दिन पहले कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दुकान संचालक महिला ने बहनोई पर ही आग लगाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक प्रिया निवासी शिवाजीनगर, ऋषिकेश ने तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन शीतल का विवाह सूरज के साथ हुआ है। काफी समय से वह बहन से मारपीट करता आ रहा है, जिसके चलते सूरज के खिलाफ 23 दिसंबर को ही मारपीट का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया था। बहन एम्स में भर्ती थी, जिसे घर लाने के बाद से ही सूरज रंजिश के तहत उन्हें नुकसान पहुंचाने की नीयत से घर व दुकान के आसपास मंडरा रहा था।

आरोप लगाया कि दो जनवरी की रात प्रिया की कॉस्मेटिक की दुकान में भी आग लगा दी, जिसकी वीडियो नजदीक की ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एम्स चौकी प्रभारी साहिल वशिष्ठ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट समेत अन्य धाराओं में एक मामला दर्ज किया गया जा चुका है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;