सफेद हाथी बना डोईवाला का बीज शोधन केंद्र

Jan 16, 2026 04:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

डोईवाला में कृषि विभाग का बीज शोधन केंद्र वर्षों से बंद है, जिससे किसान उन्नत बीज के लिए दूर-दराज की दुकानों पर निर्भर हैं। स्थानीय नेता उमेद बोरा ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्र को जल्द शुरू करने की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक प्रक्रियाएं चल रही हैं।

सफेद हाथी बना डोईवाला का बीज शोधन केंद्र

डोईवाला में कृषि विभाग का बीज शोधन केंद्र बदहाल है। केंद्र में पिछले कई सालों से ताला बंद है। लाखों रुपए की लागत से बने इस केंद्र में लगी आधुनिक मशीनें धूल फांक रही हैं। परेशान किसानों ने बीज शोधन केंद्र को जल्द चालू करने की मांग उठाई है। डोईवाला में में कृषि विभाग का बीज शोधन केंद्र के बंद होने से क्षेत्र के किसानों को उन्नत और शोधित बीज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों या निजी दुकानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बीज शोधन केंद्र के भवन में स्थापित लाखों की मशीनें रखरखाव के अभाव में खराब हो रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज नहीं मिल पा रहा है। कृषक फेडरेशन डोईवाला के अध्यक्ष और पूर्व प्रधान उमेद बोरा ने विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी एसी कमरों में बैठकर योजनाएं तैयार करते हैं, जिन्हें जमीनी हकीकत का पता ही नहीं होता। इसी का नतीजा है कि डोईवाला क्षेत्र के हजारों किसानों को आज तक इस केंद्र का कोई लाभ नहीं मिल सका है। सरकारी बजट का दुरुपयोग हो रहा है क्योंकि भवन का कोई उपयोग नहीं है। उन्होंने मांग की कि इस केंद्र को तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए ताकि स्थानीय किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही कृषि विभाग ने इस ओर ठोस कदम नहीं उठाए, तो किसान लामबंद होकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उधर, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही केंद्र में बिजली का कनेक्शन लगाया गया है। पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन किया गा है। इन प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद भी शोध केंद्र शुरू किया जाएगा। इसे शुरू करने के लिए विभिन्न समूहों को प्रस्ताव दिए गए हैं, जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।