ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशविशन नेगी अध्यक्ष, गंभीर भंडारी महामंत्री बने

विशन नेगी अध्यक्ष, गंभीर भंडारी महामंत्री बने

देहरादून। चतुर्थ वर्गीय वन कर्मचारी संघ का आठवां अधिवेशन राजपुर रोड पर रविवार को मंथन समभागार में हुआ। मुख्य अतिथि प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी,...

विशन नेगी अध्यक्ष, गंभीर भंडारी महामंत्री बने
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 24 Oct 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून। चतुर्थ वर्गीय वन कर्मचारी संघ का आठवां अधिवेशन राजपुर रोड पर रविवार को मंथन समभागार में हुआ। मुख्य अतिथि प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक, डीएफओ राजीव धीमान रहे। इस दौरान नई कार्यकारिणी का चुनाव वरिष्ठ कर्मचारी नेताओं जितेंद्र गुंसाई, बनवारी सिंह रावत, हरकेश भारती, गोविंद नेगी, ईनाम अली, नाजिम सिद्दीकी की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें विशन सिंह नेगी को प्रदेश अध्यक्ष, प्रताप सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह क्षेत्री को कार्यकारी अध्यक्ष, कमलेश्वर प्रसाद नौटियाल को प्रदेश महामंत्री कार्यकारी, गंभीर सिंह भंडारी को महामंत्री, त्रिभुवन सिंह नेगी कुमाऊं मंडल अध्यक्ष , हयात सिंह रावत को गढ़वाल मंडलाण्यक्ष, बुद्धिराम उनियाल कोषाध्यक्ष, जगदीश आर्य को लेखा संप्रेक्षक चुना गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें