Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsEureka Forbes Workers Protest Against Management s Unlawful Dismissals and Exploitation
तहसील में युरेका फोर्ब्स कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन

तहसील में युरेका फोर्ब्स कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन

संक्षेप:

युरेका फोर्ब्स कंपनी के ठेका श्रमिकों ने कर्मचारियों की बर्खास्तगी और आर्थिक, मानसिक शोषण के खिलाफ डोईवाला तहसील में प्रदर्शन किया। श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने वर्षों से उन्हें उनके अधिकारों से वंचित किया है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर 11 फरवरी से आंदोलन शुरू होगा।

Feb 06, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

युरेका फोर्ब्स कंपनी में कार्यरत ठेका श्रमिकों ने कर्मचारियों को हटाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर श्रमिकों का आर्थिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को डोईवाला तहसील में प्रदर्शन कर प्रशासन से कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित युरेका फोर्ब्स कंपनी में कार्यरत ठेका श्रमिकों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद श्रमिकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन वर्षों से उनका आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहा है। नियम विरुद्ध तरीके से कर्मचारियों को हटाया भी जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे 10 से 15 वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं। इसके बावजूद उन्हें वैधानिक अधिकारों से वंचित किया गया। पूर्व में सहायक श्रमायुक्त द्वारा ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बीते 19 जनवरी को वार्ता के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कंपनी प्रबंधन उपस्थित नहीं हुआ। श्रमिकों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर 11 फरवरी से शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया जाएगा। श्रमिक नेता और सभासद संदीप नेगी ने कहा कि युरेका फोर्ब्स कंपनी में ठेका श्रमिकों का शोषण गंभीर विषय है। वर्षों से कार्यरत श्रमिकों को नियम विरुद्ध हटाना श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि यदि श्रमिकों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संविदा श्रमिक पवन नेगी, विमल सिंह, किशन उनियाल, विपिन नेगी, मुकेश रौतेला, संदीप कुमार, बंशी लाल थपलियाल, विपिन नेगी, प्रकाश थापा, मोहित नेगी, मान सिंह, त्रिलोक भंडारी, नरेश सिंह असवाल, गुरमीत सिंह, नरेंद्र सिंह, चंद्र किशोर, श्याम सिंह, मनीष नेगी आदि उपस्थित रहे।