Rishikesh News: फंदे से लटका मिला बुजुर्ग

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

Rishikesh News: ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट की पार्किंग में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पार्किंग में सोने के बाद, सुबह जब कर्मचारी आए, तो वह फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के पते की जानकारी जुटाई जा रही है।

Rishikesh News: फंदे से लटका मिला बुजुर्ग

Rishikesh News: ऋषिकेश,संवाददाता। त्रिवेणी घाट स्थित पार्किंग में एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घाट चौकी प्रभारी देवेंद्र पंवार ने बताया कि 62 वर्षीय जगदीश त्रिवेणी घाट के आसपास घूमता था। वह कई बार पार्किंग वालों के साथ भी काम करता था। सोमवार रात वह पार्किंग में बने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब कर्मचारी आए तो कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर कई तो बुजुर्ग फंदे से लटका मिला। बताया कि मृतक के पते की जानकारी जुटाई जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़ऋषिकेशRishikesh News: फंदे से लटका मिला बुजुर्ग