किताबी ज्ञान के साथ संस्कारवान शिक्षा जरूरी:हरक सिंह

Feb 06, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

डॉ. हरक सिंह रावत ने वार्षिक उत्सव में कहा कि बच्चों को किताबों के साथ-साथ संस्कारवान शिक्षा देना आवश्यक है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने उत्तराखंड की शिक्षा में प्रगति की सराहना की। स्कूल की प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

किताबी ज्ञान के साथ संस्कारवान शिक्षा जरूरी:हरक सिंह

बच्चों में किताबी ज्ञान के अलावा संस्कारवान शिक्षा देना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। स्कूली बच्चों का तभी सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। यह बातें प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने स्कूल के वार्षिक उत्सव में कही। शुक्रवार को पंचवटी कॉलोनी डोईवाला स्थित द लर्निंग एरा स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी एवं स्कूल के प्रबंधक कमल गोला ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊनी, पंजाबी लोक गीतों पर नृत्य पर सांस्कृतिक प्रस्तुतिया देकर सबका मन मोह लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा भी की। स्कूल की प्रधानाचार्य आशिमा सिद्दीकी और असिस्टेंट डायरेक्टर शाहीन सिद्दीकी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस अवसर पर वीणा गोला,अजय सिंह,हिमांशु,राधा, पारुल, आकांक्षा,गगनदीप कौर ,अपूर्विका शिल्पी सक्सेना, महिमा राणा, अभिनव गुप्ता, रिया, मीनाक्षी, कीर्ति, सोनिका शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।