Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsDSB International School Shines at North Zone Archery Championship 2025
नॉर्थ जोन आर्चरी चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं का सम्मान

नॉर्थ जोन आर्चरी चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं का सम्मान

संक्षेप:

जयपुर में आयोजित नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप-2025 में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने 34 पदक जीते, जिसमें 21 स्वर्ण शामिल हैं। विद्यालय के खिलाड़ियों को सम्मान समारोह में पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने बच्चों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।

Dec 10, 2025 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

जयपुर में हुई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप-2025 में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में 21 स्वर्ण सहित कुल 34 पदक जीते। बुधवार को डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में नॉर्थ जोन आर्चरी 2025 में पदक विजेताओं को विद्यालय प्रमुख और जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि गुणवत्ता प्रशिक्षण, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट नेतृत्व के साथ विद्यार्थी किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का चमकदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने सभी बच्चों को बधाई और आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने बताया कि बीते रोज बाला पॉलिटेक्निक एंड स्पोर्ट्स कॉलेज जयपुर में तीन दिवसीय नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप - 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें उत्तर भारत के प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में कुल 34 पदक जीते हैं, जिसमें 21 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल है। कहा कि दिव्यांशी रावत ने स्वर्ण और कांस्य, जाह्नवी सकलानी ने दो स्वर्ण, स्वाधीनता थापा ने स्वर्ण और रजत जीता। अद्विक ने स्वर्ण, आराध्या बिष्ट ने स्वर्ण और कांस्य, ऋषिका ने दो स्वर्ण, पल्लवी ने स्वर्ण और रजत, अहाना ने स्वर्ण, आराध्या मौर्य ने दो स्वर्ण, जाह्नवी ने रजत और स्वर्ण, अनन्या पांडे ने रजत, श्रुतकीर्ति मैठाणी ने स्वर्ण पदक जीता। वेद हटवाल, आरुष और रियान ने एक-एक स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने कहा कि डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी हर वर्ष अपनी मेहनत, समर्पण और अनुशासन के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। यह उपलब्धि बच्चों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।