शिक्षकों को नवीन शिक्षण दृष्टिकोणों तथा व्यवहारिक तकनीक सिखायी

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए सामाजिक एवं भावनात्मक अधिगम पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए भावनात्मक सशक्तिकरण जरूरी है। कार्यशाला में 60 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया और शिक्षण दृष्टिकोणों तथा भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर जानकारी प्राप्त की।

शिक्षकों को नवीन शिक्षण दृष्टिकोणों तथा व्यवहारिक तकनीक सिखायी

डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए सामाजिक एवं भावनात्मक अधिगम का नया दृष्टिकोण विषय पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें शिक्षकों को भावनात्मक बुद्धिमत्ता, नवीन शिक्षण दृष्टिकोणों तथा व्यवहारिक तकनीकों की जानकारी दी गई। शनिवार को डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिव सहगल ने किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं भावनात्मक अधिगम वर्तमान शिक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल शैक्षणिक उपलब्धियां ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि उनका भावनात्मक एवं सामाजिक रूप से सशक्त होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने तथा सकारात्मक शिक्षण वातावरण के निर्माण में सहायता प्रदान करते हैं।

कार्यशाला के दौरान संसाधन व्यक्तित्व वरुणा सहगल एवं चित्रा प्रजापति द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल विषयगत ज्ञान प्रदान करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को भावनात्मक रूप से सशक्त, आत्मविश्वासी तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना भी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में आत्म-जागरूकता, आत्म-नियंत्रण, सहानुभूति, सकारात्मक संबंध निर्माण तथा जिम्मेदार निर्णय लेने की क्षमता का विकास अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के 60 से अधिक शिक्षकों ने शिरकत की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।