चारधाम यात्रा रूट की बदहाली पर बिफरे डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

चारधाम यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए, डीएम सविन बंसल ने हरिद्वार बाईपास मार्ग की खराब हालत पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल निगम को सीवर कार्य रोकने और सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए। यात्रा केंद्र में यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए गए।

चारधाम यात्रा रूट की बदहाली पर बिफरे डीएम

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान बुधवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग की बदहाली को लेकर डीएम सविन बंसल बिफर गए। उन्होंने जल निगम के अफसरों को मार्ग पर सीवर लाइन से संबंधित कार्यों को तत्काल रोकने और लोनिवि को सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए। श्यामपुर क्षेत्र में भी नेशनल हाईवे की मरम्मत के लिए एनएच पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया है। बुधवार को डीएम सविन बंसल ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। चारधाम ट्रांजिट केंद्र में यात्रियों के पंजीकरण के लिए काउंटर की संख्या को जाना। काउंटर के बाहर यात्रियों की कतारों में उनके बैठने के लिए स्टूल और कुर्सी का इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

केंद्र परिसर में यात्रियों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने यात्रियों को कतारों के साथ ही अस्थायी विश्राम स्थल पर पानी पिलाने के लिए जल संस्थान को कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। ट्रांजिट केंद्र में नियमित सफाई और फॉगिंग करने के लिएनगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल को निर्देशित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।