ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशसिविल अस्पताल में बेड फिर फुल हुए

सिविल अस्पताल में बेड फिर फुल हुए

सिविल अस्पताल में मरीजों के बढ़ने से बेड फुल हो गए हैं। दो से तीन सामान्य ऑपरेशन रोज टालने पड़ रहे हैं। अस्पताल में नए बेडों को बनाने का काम करीब एक...

सिविल अस्पताल में बेड फिर फुल हुए
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 18 Nov 2022 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल अस्पताल में मरीजों के बढ़ने से बेड फुल हो गए हैं। दो से तीन सामान्य ऑपरेशन रोज टालने पड़ रहे हैं। अस्पताल में नए बेडों को बनाने का काम करीब एक माह से ठप पड़ा हुआ है।

सिविल अस्पताल रुड़की में कुल 106 बेड हैं। लेकिन मरीजों का दबाव अस्पताल पर ज्यादा है। दिवाली से पहले सिविल अस्पताल में मरीज बढ़ गए थे और बेड नहीं मिल पा रहे थे। दिवाली और उसके आसपास के त्योहारी सीजन में मरीज कम हो गए थे। लेकिन अब धीरे-धीरे फिर से मरीज बढ़ने लगे हैं। सामान्य बीमारियों के मरीज भी अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। इसमें डेंगू आदि के मरीज भी शामिल हैं। मरीजों का दबाव बढ़ने से अस्पताल में सभी बेड फुल हो गए हैं। जो मरीज गंभीर हैं उन्हें इमरजेंसी के बेड दिए जा रहे हैं। सुबह बेड खाली होने पर उन्हें भर्ती कराया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें