ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशस्वच्छता, महिला स्वास्थ्य, जल संरक्षण पर चर्चा

स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य, जल संरक्षण पर चर्चा

जीवा संस्था परमार्थ निकेतन के महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ भारत मिशन पर आयोजित जनजागरुकता कार्यक्रम में स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य ज्ञान और जल संरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की गई। स्वच्छता के प्रति समर्पित...

स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य, जल संरक्षण पर चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषWed, 21 Feb 2018 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

जीवा संस्था परमार्थ निकेतन के महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ भारत मिशन पर आयोजित जनजागरुकता कार्यक्रम में स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य ज्ञान और जल संरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की गई। स्वच्छता के प्रति समर्पित वयोवृद्ध तारावती देवी को सम्मानित भी किया गया।

बुधवार को न्याय पंचायत श्यामपुर के खदरीखड़कमाफ में प्राथमिक विद्यालय में जनजागरुकता कार्यक्रम में महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। परमार्थ जीवा के स्वयंसेवक रामचंद्र शाह ने बताया कि परमार्थ निकेतन स्थित वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज में ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुंडीर, उप प्रधान टेक सिंह राणा, नालंदा शिक्षण संस्थान के प्रबंधक महावीर उपाध्याय ने विचार रखे। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जुगलान ने स्वच्छता के प्रति समर्पित गांव की वयोवृद्ध महिला तारादेवी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर पंचायत सदस्य तुलसा देवी, जगतार सिंह, कमल सिंह, कमला भट्ट, विरोजनी देवी, मीना देवी, बीना जुगलान, संतोष देवी, देवेश्वरी, मुन्नी, प्रियंका रयाल, संजय चमोली, शाकुंबरी देवी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें